फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस जीप की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। थाना पुलिस की तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक बाइक सवार दंपती व दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बम्हनपुर गांव के लालजी प्रसाद इंटर कॉलेज के शिक्षक भूपेंद्र कुमार (40) अपनी पत्नी अनीता व दो बच्चों के साथ बीती देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर बम्हनपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच मझगई के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही थाने की सरकारी जीप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चारों लोग उछलकर दूर जा गिरे, जबकि बाइक जीप के नीचे फंस गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी निघासन पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थाने की जीप चला रहा होमगार्ड नशे में था, बाकी सवार भी नशे की हालत में थे। काफी देर तक रोड पर हंगामा होता रहा। उधर, इस बारे में थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा से जानकारी लेनी चाही तो कई बार फोन लगाने के बाद भी उनका फोन नहीं उठ सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें