फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बेटी घायल

Fri, 13 Jun 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा-कफारा मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी 10 वर्षीय बेटी घायल हो गई। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के जेठरा गांव निवासी सरोज कुमार (45) पत्नी सरिता देवी (42) पुत्री शिवानी (10) के साथ एक ही बाइक से अपनी रिश्तेदारी धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा बुधवार रात करीब नौ बजे जा रहे थे। कफारा की तरफ से आ रही एक बोलेरो से बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। इससे सरोज और उनकी पत्नी सरिता व पुत्री शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा, जहां डाॅक्टर ने तीनों के पैर की हड्डी टूटने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें