ओयल। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ग्राम चिमनी के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी पुत्री घायल हो गई।
ग्राम अटकोनवा निवासी रियाज ने बताया कि शुक्रवार को ताऊ जमील (52) पुत्र कल्लू अपनी पुत्री रेशमा के साथ लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती भतीजे को देखने गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम चिमनी के पास बने वैध कट से तेंदुआ मार्ग की ओर मुड़ते समय लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में जमील गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रेशमा को भी चोटें आईं। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची ओयल पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जमील को मृत घोषित कर दिया। संवाद