फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा की ईदगाह के पास बीती रात डग्गामार स्लीपर बस से घायल हुए बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में सोमवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


नानपारा से दिल्ली जा रही डग्गामार स्लीपर बस ने रविवार रात कस्बा के ईदगाह के पास एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी और अनियंत्रित बस खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई थी। घटना में बाइक सवार संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डग्गामार स्लीपर बस को खाई से बुलडोजर के जरिये बाहर निकलवाकर पुलिस ने थाना में खड़ा कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें