बिजुआ। लखीमपुर-पलिया हाईवे पर वैन और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जिला बहराइच के थाना सुजौली के गांव रामपुर रतिया निवासी भीखू का पुत्र रंजीत कुमार (30) अपने साथी राजकुमार (25) निवासी घाघी रधेली थाना कैसरगंज बहराइच के साथ बाइक से मंगलवार को भीरा की तरफ जा रहा था। तभी लखीमपुर-पलिया हाईवे पर सामने से आ रही इको वैन से टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। भीरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को बिजुआ अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रंजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। भीरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद