फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
मझगईं के कंधरहिया में मृतक के घर के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
बेला के रपटा पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बहन के घर जा रहा था जगमोहन
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर बेला के रपटा पुल के पास किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कंधरहिया गांव निवासी बैजू के पुत्र जगमोहन (18) की मौत हो गई। वहीं इसी गांव के जगजीवन का पुत्र रोहित (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पलिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कंधरहिया गांव निवासी जगमोहन और रोहित शुक्रवार की रात आठ बजे मटैहिया में जगमोहन की बहन के घर जा रहे थे। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर रपटा पुल के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जगमोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर पलिया सीएचसी पहुंची। यहां चिकित्सकों ने जगमोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को सील कर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के घर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी लगी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद गरीब हैं मृतक जगमोहन के माता-पिता
मृतक जगमोहन बहुत ही गरीब था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके मां-बाप के पास एक टूटी झोंपड़ी ही है। बुजुर्ग माता-पिता ने रोते हुए बताया कि उसका बेटा जगमोहन और रोहित दोनों बाहर काम करने गए थे। सात दिन पहले ही दीपावली मनाने के लिए घर आए थे। मगर त्योहार से दो दिन पहले ही भगवान ने जगमोहन को अपने पास बुला लिया। जगमोहन की मौत से घर में मातम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें