लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी उसकी बहन घायल हो गई।
सिकंदराबाद चौकी के गांव नेवलापुर निवासी रोहित अपनी बहन के साथ बाइक से सिकंदराबाद से नेवलापुर जा रहा था। सिकंदराबाद-कस्ता मार्ग गांव जम्हौरा के पास बाइक ट्रैक्टर की चपेट में गई। इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। संवाद