फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीसीएम से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
हादसे के बाद गोला सीएससी में लगी भीड़
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बाईपास रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी महबूब का 19 वर्षीय पुत्र जावेद अपने साथी हैदराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी शाहिद के साथ बाइक से नई बाईपास रोड पर जा रहा था। उसकी बाइक टीवीएस एजेंसी के पास सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम चालक पंकज निवासी नानपारा ने बताया कि बाइक सवार ने अचानक बाइक विपरीत साइड में मोड़ दी। जिससे यह हादसा हो गया। डीसीएम चालक व हेल्पर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें