फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। गोला मोहम्मदी रोड पर सोमवार की दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड स्थित महेशपुर गन्ना सेंटर के पास तेज रफ्तार एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक पर सवार 26 वर्षीय श्रीकांत पुत्र रामभजन निवासी रहीमपुर थाना टड़ियावां जिला हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर उसके पीछे बैठा 27 वर्षीय अनुरोध पुत्र पातीराम निवासी रक्सा थाना सिंधौली जिला शाहजहांपुर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बाइक चालक हेलमेट पहने था। घायल अनुरोध के पिता पातीराम पुत्र मंगरेलाल की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें