बांकेगंज रोड पर ट्राली में घुसी बाइक।
बांकेगंज। मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज-गोला मार्ग पर खुशहालपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली में एक बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुकरा गांव निवासी राजेंद्र उर्फ लंबू का 28 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र उर्फ सोनू बरेली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह बरेली से गोला आया। वहां से रात करीब 10 बजे सुरेंद्र अपने एक अन्य साथी कुकरा निवासी कमलेश के 23 वर्षीय पुत्र रोहित के साथ बाइक से कुकरा जा रहा था। बाइक सुरेंद्र चला रहा था। इसी बीच बांकेगंज-गोला रोड पर खुशहालपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली में उनकी बाइक जा घुसी। ट्रॉली से टकराकर सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक सुरेंद्र हेलमेट पहने था।
गंभीर रूप से घायल रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गोला पुलिस ने सुरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सुरेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। दृष्टिहीन पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बांकेगंज रोड पर ट्राली में घुसी बाइक।