ओयल। बुधवार सुबह करीब आठ बजे मिनी ट्रॉमा सेंटर ओयल तिराहे पर मौरंग लोड डंपर और बाइक की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
सीतापुर से आ रहा मौरंग लोड डंपर फोरलेन से बेहजम मार्ग की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान बेहजम से बाइक से आ रहा रामानुज निवासी ब्रेंचा, थाना मानपुर, जिला सीतापुर फोरलेन पर मुड़ रहा था, तभी दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर से रामानुज दूर जा गिरा और आंशिक रूप से घायल हो गया। बाइक डंपर के अगले पहिये के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। संवाद