बांकेगंज। गोला-बांकेगंज रोड पर सोमवार को एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लखीमपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी के ग्रंट नंबर 11 के गांव रायपुर निवासी राजकुमार का पुत्र रिंकल (23) सोमवार दोपहर बाइक से होली मिलने के लिए रिश्तेदारी में जा रहा था। बाबूपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस घायल को बांकेगंज सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डाॅक्टर ने उसे लखीमपुर रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। रिंकल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद