बरबर। मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर गलरई के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया गया कि थाना मितौली क्षेत्र के गांव बदारा निवासी 33 वर्षीय हरिप्रकाश, 27 वर्षीय हरिकेश, आठ वर्षीय पुष्कर और दस वर्षीय आराध्या बाइक से घर लौट रहे थे। गलरई गांव के पास बाइक पीछे से सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जा भिड़ी, जिससे चारों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में हरिप्रकाश की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। संवाद