फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भारत विकास परिषद ने किया मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए  ​शिक्षक को सम्मानित करते भारत विकास परिषद  के पदा​​​धिकारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद ने विद्यालयों में प्रत्येक वर्ग के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के उच्चतम अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं व उसी विद्यालय के दो शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पं. दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आकर्ष श्रीवास्तव हाईस्कूल, शिवांशु पटेल इंटरमीडिएट, अग्रिम पटेल सर्वोत्कृष्ट छात्र सम्मान के साथ ही सर्वेंद्र अवस्थी व रामलखन को आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्रीन फील्ड एकेडमी की छात्रा शगुन सिंह हाईस्कूल, राहुल वर्मा इंटरमीडिएट विज्ञान, फातिमा हुसैन वाणिज्य, मानव दुबे सर्वोत्कृष्ट छात्र सम्मान से नवाजा। प्रभजोत कौर व अंकित मित्तल को आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।
सभी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाणपत्र और अध्यापकों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह, सचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, रामजन्म बरनवाल, मधुलिका त्रिपाठी, रेखा शुक्ला, अर्चना सिंह, नरेश चंद्र वर्मा, संजय अग्रवाल, हरी प्रकाश त्रिपाठी, प्रबोध कुमार शुक्ला, राम बहादुर मित्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें