पलिया के बसंतापुर कलां में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार देते अतिथि।
पलियाकलां। क्षेत्र के बसंतापुर कलां में चल रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार देर शाम जहां बेहननपुरवा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल मुकाबले में भी बेहननपुरवा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर बसंतापुर कलां की टीम को शिकस्त दी और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
बेहननपुरवा व बुद्धापुरवा के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। इससे पहले बसंतापुर कलां की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल मैच में टाॅस जीतकर बुद्धापुरवा की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए बेहननपुरवा की टीम ने 122 रन का स्कोर निर्धारित ओवरों में खड़ा किया।
टीम के तौसीफ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 46 रन का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी बुद्धापुरवा की टीम 10वें ओवर में मात्र 106 रन पर आलआउट हो गई। इस तरह बेहननपुरवा की टीम ने 16 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को बेहननपुरवा व बसंतापुर कलां के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए बसंतापुर कलां की टीम निर्धारित 12 ओवर से पहले ही 98 रन पर आलआउट हो गई।
बेहननपुरवा की शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अंतिम क्षणों तक अपना मैच में जज्बा बनाए रखा। जवाब में खेलने उतरी बेहननपुरवा की टीम ने वंश के 22 गेंदों में धमाकेदार 43 रन की पारी से दसवें ओवर में पांच विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए बेहननपुरवा ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को 71 सौ रुपये का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता टीम को 22 सौ रुपये की ट्रॉफी प्रदान की गई।