कोतवाली क्षेत्र के साहपुर गांव में एक विशेष समुदाय के लोगोें ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के निकट बिना अनुमति के छप्पर डाल कर एक धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू कर दिया। जिसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया तो एक समुदाय विशेष के लोग लामबंद होकर फौजदारी पर आमादा हो गए। ग्रामीणों ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ धौरहरा मनोज यादव को सूचना दी। जिसके बाद एसडीएम, कोतवाल समेत तमाम पुलिस फोर्स गांव पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस ने बिना परमीशन हो रहे निर्माण को रुकवा दिया। पुलिस ने अशांति फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर पाबंद कर रही है। वहीं सीओ मनोज यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर बातचीत की गई है। एक पक्ष का कहना है कि धार्मिक स्थल के निर्माण से उनकी काफी जमीन चली जाएगी। इस पर सीओ ने तीन फरवरी को धौरहरा में आयोजित तहसील दिवस में दोनों पक्षों को बुलाकर उक्त जमीन की पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।