फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से हो रहीं समस्याओं को बताया

Wed, 11 Mar 2015 06:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौैंपा। जिसमें सीतापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए ओवरब्रिज से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया गया। इसके लिए 15 मार्च को धरना प्रदर्शन करने की जानकारी भी दी गई। डीएम को दिए गए ज्ञापन में आप कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सीतापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज बनाने में शहर की पूरी तरह से उपेक्षा की गई है। यह ओवरब्रिज शहर के लिए समस्या बन गया है। शहर पूरी तरह से दो हिस्सों में बंट गया है। आप कार्यकर्ताओं ने डीएम से कहा है कि जानकारी मिली है कि रेल विभाग ओवरब्रिज के नीचे रास्ता पूरी तरह से बंद करने की तैयारी में है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इससे पूर्व में भी पार्टी ने ज्ञापन दिया था, जिसमें मांग की गई थी कि रेलवे तथा प्रदेश सरकार को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। पार्टी ने ज्ञापन में दस दिन का समय दिया था लेकिन 20 दिन से अधिक समय हो गया है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया है कि इस समस्या को लेकर कार्यकर्ता 15 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5.00 बजे तक हीरालाल धर्मशाला के पास धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ.संजय कुमार, आमिर रजा पम्मी, अखिलेश गुप्ता, राहुल बरनवाल, रूपेश वर्मा, शिवकुमार सिंह चौहान, ऋषिराज सिंह, पूनम वर्मा, मयंक बाथम, चंद्रशेखर मिश्रा, राममूर्ति वर्मा और एसके तिवारी सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें