फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णता सम्मान समारोह में बीडीओ धौरहरा को गोल्ड मेडल

Fri, 01 Aug 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बीडीओ धौरहरा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करते विधायक धौरहरा। स्रोत: विकास विभाग
विज्ञापन
धौरहरा। नीति आयोग के छह निर्देशों से संतप्त करने वाली आकांक्षी ब्लाॅक धौरहरा के बीडीओ संदीप कुमार तिवारी को गोल्ड मेडल मिला है। आईटीआई राजापुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी और योगेश वर्मा, जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास सोमनाथ चौरसिया ने उन्हें सम्मानित किया। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक धौरहरा ने नीति आयोग के छह निर्देश, जिसमें प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 30 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का मधुमेह परीक्षण, 30 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों का हाइपरटेंशन परीक्षण, गर्भवती महिला को पोषाहार, कृषि योग्य भूमि का मृदा हेल्थ कार्ड एवंं स्वयं सहायता समूह को रिवाॅल्विंग फंड शामिल है, से संतृप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें