फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हरकत में आया बेसिक महकमा, बदलेंगे साल भर पुराने गैस पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते दिनों नकहा ब्लॉक के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाते समय लगी आग से रसोइया गंभीर रूप से झुलस गई थी। मामले की जानकारी होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। घटना के बाद बीएसए ने सभी परिषदीय स्कूलों में जांच कराने के बाद खराब व जर्जर गैस पाइपों को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नकहा ब्लॉक की ग्राम सभा पटना के मजरा बैजनाथपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइया दुलारी मध्याह्न भोजन बनाते समय तीन अगस्त को बुरी तरह से जलकर झुलस गईं थीं। घटना के बाद स्कूल में मौजूद अध्यापक व अन्य कर्मचारियों ने रसोइया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पर उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा था कि घटना के समय किचन में रखे सिलिंडर का पाइप लीक था। इस कारण चूल्हा जलाते ही पूरे कमरे में आग फैल गई थी। रसोइयों के साथ हो रहीं घटनाओं, परिषदीय विद्यालयों में आग से निपटने के क्या इंतजाम हैं, को लेकर जिले में पड़ताल कराई गई थी। पड़ताल के बाद विभाग द्वारा किए जा रहे आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम के दावों की पोल खुल गई थी।
विज्ञापन

खबर प्रकाशन के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। घटनाओं को रोकने और रसोइयों की सुरक्षा को लेकर बीएसए ने आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों के किचन में आग से बचाव के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जाता है कि आदेश में उन सभी सिलिंडरों के पाइप को बदलने के निर्देश हैं जिनकी समय सीमा एक साल से ज्यादा हो गई है। साथ ही सभी बीईओ को विद्यालयों में लगे अग्निशमन यंत्र क्रियाशील न होने की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जिन विद्यालयों में रसोइयों को एप्रेन व ग्लब्स नहीं मिले हैं, उनकी रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें