मोहम्मदी। सावन की शुरुआत से पहले सोमवार को शाम चार बजे के करीब रोडवेज बस स्टेशन के पास हड्डियों और कचरे से भरी हुई तीन बोरियां मिलीं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो उसमें जानवरों की हड्डियां निकली। फिलहाल पुलिस ने गड्ढा खोदकर हड्डियों से भरी बोरियां जमीन में दबवा दी हैं।
रोडवेज बस स्टैंड के पास लावारिस तीन बोरियों पर मख्खियां लगने से लोग जमा हो गए। पुलिस ने बोरियों को उठवाकर दिखवाया तो उसमें जानवरों की हड्डियां निकलीं। साथ ही पुराने जूता चप्पल कपड़ा आदि कचरा भरा था। पुलिस ने उसे गड्ढ़ा खोद कर गड़वा दिया।
उधर, पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट रजनीश वर्मा ने जांच की तो उन्होंने बताया कि खाए हुए मांस की हड्डियां हैं। पुलिस ने बताया कि सभी वाहन चालकों से पता कराया जा रहा है कि इन बोरियों को कौन छोड़ गया है। उधर, लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान बोरियां मिलने से माहौल खराब हो सकता था।