फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध जल्द होगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी/नेपाल। नेपाल ने भारत की राह पर चलते हुए चीनी वीडियो शेयरिंग एप टिकटाॅक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


नेपाल सरकार की कैबिनेट बैठक में चीनी स्वामित्व वाले विडियो शेयरिंग एप टिकटॉक को लेकर कहा है कि टिकटॉक से समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। बताया गया कि नेपाल के साइबर ब्यूरो केंद्रीय तथ्यांकन के अनुसार नेपाल में पिछले चार वर्षों में टिकटॉक पर साइबर अपराध के 1648 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

घृणा, अश्लीलता व चरित्र हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है और टिकटाॅक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। अब तक इस निर्णय को लागू करने की तिथि घोषित नहीं की गई है। इससे पूर्व भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड और नार्वे आदि देशों में टिकटाॅक पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें