फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों के साक्षात्कार पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे संस्कृत विद्यालयों में मानदेय के आधार पर भर्ती होने वाले शिक्षकों के साक्षात्कार होने थे, लेकिन समिति का गठन न हो पाने के चलते अग्रिम आदेशों तक साक्षात्कार पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक मौनी बाजपेई ने बताया कि चल रहे अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय संस्कृत विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की भर्ती होने तक मानदेय पर शिक्षकों को नियुक्ति किया जाना था।
इसको लेकर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी थीं। बृहस्पतिवार को साक्षात्कार होने थे, लेकिन विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा दो सदस्यीय टीम का गठन न हो पाने के चलते साक्षात्कार नहीं हो सके हैं। टीम का गठन हो जाने के बाद साक्षात्कार कराये जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें