फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भारी वाहनों पर रोक, आते-जाते रहे ई-रिक्शा

विज्ञापन
डाइवर्जन के दौरान मोहम्मदी रोड पर गुजरता ई रिक्शा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। प्रतिबंध के बाद रविवार को भारी वाहन तो गोला कस्बे में प्रवेश नहीं कर सके, लेकिन ई-रिक्शा बेधड़क चले। अस्थायी बस अड्डे का संचालन भी दोपहर से हो सका।
विज्ञापन

सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर कस्बे और प्रमुख मार्गों पर शनिवार रात से रूट डायवर्जन प्रभावी हो गया। गोला से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को बाईपास और अन्य स्थानों से डायवर्ट किया गया। लखीमपुर की ओर से जाने वाले वाहनों को बाईपास से आगे भेजा गया। रोक के बावजूद कस्बे में ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहन दौड़ते नजर आए। हालांकि सदर चौराहे से मंदिर मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा की आवाजाही कम नजर आई। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया गया।
दोपहर से शुरू हो सका अस्थायी बस अड्डा
यातायात पुलिस के रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार, गोला डिपो शनिवार रात से ही मोहम्मदी बाईपास पर अस्थायी बस अड्डे का संचालन करेगा, लेकिन बस अड्डे का संचालन रविवार की दोपहर से हो सका। सुबह के समय यात्रियों को बसों की तलाश में अस्थायी और स्थायी बस अड्डे का चक्कर लगाना पड़ा। केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा ने बताया कि बस अड्डे का संचालन दोपहर से शुरू हो गया।
विज्ञापन

सिकंदराबाद चौराहे से डायवर्ट किए गए वाहन
सिकंदराबाद। कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए नीमगांव पुलिस ने गोला की ओर जा रहे भारी वाहनों को सिकंदराबाद चौराहे से डायवर्ट किया। इन वाहनों को दूसरे रास्ते से आगे भेजा गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की रात तक रूट डायवर्जन रहेगा।

डाइवर्जन के दौरान मोहम्मदी रोड पर गुजरता ई रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें