फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद की कालाबाजारी में जमानत खारिज

Thu, 18 Dec 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद की कालाबाजारी में एडीजे रेनू सिंह ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। रमियाबेहड़ ब्लॉक के बिनौरा गांव में 20 फरवरी, 2024 को ग्रामीणों की शिकायत पर रासायनिक खाद जिंक फास्फेट फर्टिलाइजर की बड़ी ख़ेप पकड़ी गई थी। एडीओ ने जांच आख्या में कालाबाजारी और जमाखोरी की पुष्टि की थी। बहानेबाजी के बाद भी बात न बनी तो तीन दिन बाद पढुवा थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। डेढ़ साल बाद हाईकोर्ट के आदेश के साथ बिनौरा गांव में रहने वाले शिव प्रकाश ने एडीजे रेनू सिंह की अदालत में आत्म समर्पण किया था। यहां भी शिव प्रकाश की ओर से कृषि रसायन सामान से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को एडीजे रेनू सिंह ने आरोपी शिव प्रकाश की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें