फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु शिविर में हुए मनमोहक कार्यक्रम

Sat, 28 Feb 2015 12:25 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय शिशु शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा.इरा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद बच्चों ने मां सरस्वती वंदना के अलावा नृत्य और संगीत के मनमोहक कार्यक्रम किए। यहां बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई कव्वाली की बहुत सराहना की गई। यहां इसके अलावा बच्चों ने योगासन, ढपली योग, चक्रयोग के अलावा पिरामिड बनाने आदि के साहसिक कार्यक्रम किए। कार्यक्रम में मातृ भारती की अध्यक्ष संगीता मिश्रा ने बच्चों को बड़ों का आदर करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष बलराम माथुर, व्यवस्थापक जगन्नाथ भल्ला आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें