फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन घरों में गूंजी किलकारी, माता-पिता ने बच्चों के नाम रखे सीता-राम

Tue, 23 Jan 2024 01:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

जिला महिला अस्पताल में सोमवार सुबह छह से शाम पांच बजे तक 12 बच्चों ने जन्म लिया। किसी ने अपने बेटे का राम रखा तो किसी बेटी को सीता नाम दिया।  
विज्ञापन
महिला अस्पताल में अतुल व उनके परिजन नन्ही बच्ची के साथ खुश दिखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीरामला के अचल विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन घर में किलकारी गूंजने पर लखीमपुर खीर के कई परिवारों दोहरी खुशियां आई हैं। इस शुभ दिन में किसी के घर श्रीराम पधारे तो कहीं सीता। माता-पिता ने प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन जन्मे बच्चों के नाम राम और सीता रखने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में सोमवार सुबह छह से शाम पांच बजे तक 12 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें पांच बालक व सात बालिकाएं हैं। सेठघाट रोड़ मोहल्ला निर्मल आश्रम निवासी अतुल कुमार की पत्नी मोनी तिवारी ने प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त दोपहर 12.49 बजे बेटी को जन्म दिया। प्रसव डॉ. सुषमा सिंह ने एनेस्थेटिस्ट डॉ. अमित गुप्ता की मदद से ऑपरेशन से कराया। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पर बेटी का जन्म होने पर परिवार ने उसका नाम सीता रख दिया। 

फूलबेहड़ क्षेत्र के टांडा प्याग निवासी संजय की पत्नी पूजा सिंह ने बेटे को जन्म दिया। संजय ने बताया कि शुभ दिन बेटे का जन्म होने से वह काफी खुश हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम राम संजय सिंह रखा है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में सीतापुर के पोखरापुरवा कटेशर निवासी मोहिनी ने सुबह छह बजे बेटे को जन्म दिया। 

 

विज्ञापन

बेटे को लेकर जाएंगे अयोध्या 
उपकेंद्र नौसर जोगी में बच्चे का जन्म होने पर परिजनों ने उसका नाम राम रखा है। परिजनों का कहना है कि उनके लिए यह दिन बहुत ही सौभाग्यशाली है। उनके यहां खुद राम आए हैं। पिता पवन और माता पंछी ने कहा कि आज हमारे घर में खुशी की लहर है। कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या में पधारे तो हमारी गोदी में भी श्रीराम आए हैं। पवन ने कहा कि वह बेटे को लेकर अयोध्या जाएंगे। 

पलिया सीएचसी में पांच बच्चों ने लिया जन्म 
पलियाकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को पांच बच्चों का जन्म हुआ है। इसमें बेहननपुरवा निवासी राबिया बानो के घर दोहरी खुशी आई है। जुड़वां बेटे पैदा हुए हैं। सुभाषनगर निवासी जीनत के घर भी पुत्र रत्न की प्राप्त होने से काफी खुश हैं। रंगरेजान निवासी रीना देवी व मुंजहा गांव की पूनम कुमारी के घर बेटियों ने जन्म लिया है। 
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बच्चों का जन्म होने पर परिवार के लोग काफी खुश हैं। इधर, प्राण-प्रतिष्ठा के दिन जन्मे बच्चों के लिए डॉ. अजीत सिंह ने कपड़ों की व्यवस्था कराई। महिला चिकित्सक डॉ. नीतू वर्मा व सीएचसी के कांउसलर अंकित दीक्षित ने सभी को बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें