पलिया में निकलती निशान यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
पलियाकलां। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जो रानी सती मंदिर से प्रारंभ होकर पलिया, संपूर्णानगर रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड और नगर पालिका रोड होते हुए पुराने अस्पताल रोड से गुजरकर मोहल्ला किसान स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। चौकी चौराहे पर रोटरी क्लब की ओर से जलपान स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में सीताराम गर्ग, अंकुर गोयल, गगन मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, डीके श्रीवास्तव, संदीप बंसल, रितेश अग्रवाल, दिनेश गर्ग, मनीष गर्ग, सचिन बंसल, मोहित गर्ग, राजेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और पिंटू गोयल मौजूद रहे। संवाद