गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीजीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य पंकज सिंह ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश तिथि चार जुलाई तक बढ़ाई गई है। इच्छुक विद्यार्थी चार जुलाई तक आवेदनपत्र कॉलेज के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
महाविद्यालय कार्यालय में फॉर्म जमा करने की तिथि 6 जुलाई शाम 4:00 बजे तक निर्धारित की गई है। मेरिट सूची आठ जुलाई को जारी की जाएगी। एमए में भूगोल, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी विषय उपलब्ध हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के मानक के अनुसार, सामान्य और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों के लिए 40 प्रतिशत होना अनिवार्य है। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि तीन जुलाई निर्धारित है। संवाद