फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नैनीताल घूमकर लौट रहे आजमगढ़ के युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
अश्वनी यादव       फाइल फोटो
विज्ञापन
भीखमपुर। साथियों के साथ बाइक से नैनीताल घूमकर वापस आ रहे आजमगढ़ निवासी छात्र अश्वनी यादव की ट्रक से टकराकर मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। हादसा मंगलवार की रात 11:30 बजे का है। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद एंबुलेंस करीब 50 मिनट देरी से पहुंची। समय से एंबुलेंस आ जाती तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट का छात्र आजमगढ़ जिले के थाना बरदह के गांव सरावा निवासी अश्वनी यादव (30) पुत्र कमलेश अपने पांच साथियों प्रभात सिंह, राहुल वर्मा, तजन्य अवस्थी, आशीष गिरी व उद्देश्य ओझा के साथ नैनीताल घूमने गया था। सभी छात्र तीन बाइकों से गए थे।
यह लोग 19 सितंबर को कानपुर से निकले थे। नैनीताल घूमने के बाद सभी छात्र मंगलवार की रात वापस जा रहे थे। रात करीब 12 बजे कस्ता-भीखमपुर मार्ग के भीखमपुर चौराहे पर अश्वनी की बाइक लखीमपुर की ओर से आए ट्रक से टकरा गई। हादसे में अश्वनी की मौत हो गई। बाइक चला रहा जौनपुर जिले का निवासी प्रभात सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रभात को मितौली सीएचसी लाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
समय से आती एंबुलेंस तो बच सकती थी अश्वनी की जान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अश्वनी के दोस्त राहुल वर्मा ने बताया कि ट्रक की रफ्तार ज्यादा थी। हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस ने पहुंचने में 50 मिनट का समय लगा दिया। अगर समय से एंबुलेंस आती तो शायद अश्वनी की जान बच सकती थी। बताया कि पास-पड़ोस के लोग भी खड़े रहे, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। पुलिस को दी तहरीर में भी एंबुलेंस के देर से आने की बात कही है।
घर का इकलौता पुत्र था अश्वनी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अश्वनी यादव घर का इकलौता पुत्र था। उनके घूमने जाने की जानकारी घरवालों को नहीं थी। नैनीताल से मैप के सहारे सीतापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। मितौली थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 24 किमी की दूरी तय करने में एंबुलेंस को कुछ समय तो लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें