फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, ग्रामीणों को मिलेगा इलाज

Tue, 26 Dec 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने निघासन क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बथुआ का उद्घाटन किया। आरोग्य मंदिर बन जाने के बाद गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय मिश्र टेनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसीलिए इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर को ग्रामीण अंचलों तक खोला जा रहा है। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर यहां शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस दौरान 55 मरीजों की ओपीडी की गई। सात जांच डायबिटीज से संबंधित की गई। इसमें एक पॉजिटिव केस मिला। इस दौरान अधीक्षक डॉ. पीके रावत सहित एएनएम अलीशा, एलटी कृष्णामोहन, स्टाफ नर्स संजीव कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें