बांकेगंज। लखनऊ के राज्य प्राणी उद्यान प्राधिकरण के मुख्य वन संरक्षक (सुरक्षा एवं सतर्कता) रमेश कुमार पांडेय को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने पर्यावरण कार्यक्रम के तहत एशिया एनवायरनमेंटल इनफोर्समेंट अवॉर्ड देने की घोषणा की है। एशिया एंड दि पैसिफिक ऑफिस के रीजनल डायरेक्टर बेचन टेसरिंग ने उन्हें पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रहे पांडेय को यह अवार्ड पर्यावरण की सुरक्षा और वन्यजीव अपराधों पर नियंत्रण के लिए दिया जा रहा है। उनका चयन यूएन के एक पैनल ने किया है। उन्हें यह अवॉर्ड 13 नवंबर को बैंकाक में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।