फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोचिंग जा रहे किशोर को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। घर से कोचिंग पढ़ने जा रहे मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी किशोर अरहान को बाइक सवार युवकों ने अगवा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

गोटैयाबाग निवासी मो. अल्ताफ ने बताया कि 14 वर्षीय बेटा अरहान सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से कोचिंग के लिए निकला था। अरहान का कहना है कि रेलवे कॉलोनी से पहले जूस की दुकान के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसे मुंह दबाकर खींचा और बाइक पर बिठा लिया। नवीन लोहा भंडार के पास उसने एक युवक को कोहनी मारी तो बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन

घर पहुंचकर आपबीती परिजनों से बताई। पिता अल्ताफ, उसे लेकर संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंचे। आधे घंटे बिजली न होने के कारण चौकी के सीसी कैमरे की फुटेज नहीं देखी जा सकी। उधर संकटा देवी चौकी प्रभारी कंचन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। पता किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें