फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोहा व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला पहाड़ापुर निवासी एक लोहा व्यापारी के बेटे का दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना उस समय हुई जब व्यापारी का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश घर के बाहर साइकिल सीख रहा था। इसी दौरान बाइक से आए दो अपहरणकर्ताओं ने उसका मुंह बंदकर बाइक पर बैठाया और भाग निकले। घर से करीब 400 मीटर दूर बच्चे ने पीछे बैठे बदमाश के हाथ में काट लिया और चिल्लाने लगा। शोर-शराबा और पकड़े जाने के डर से बदमाश, बच्चे को मंडी के आगे छोड़कर भाग गए। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पहाड़ापुर निवासी कृष्णा विश्वकर्मा का रामापुर में लोहे का व्यापार है। कृष्णा का 12 साल का बेटा अंकुश है। अंकुश सोमवार देर शाम घर के बाहर सड़क पर साइकिल चलाना सीख रहा था। तभी खीरी की ओर से मोटर साइकिल सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने अंकुश का मुंह दबाकर जबरन गाड़ी पर बैठा लिया और राजापुर की ओर भागने गए।
अंकुश ने अपहरणकर्ताओं से बचने के लिए किसी तरह एक बदमाश के हाथ में जोर से काट लिया। हाथ में काटने की वजह से बदमाशों ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही अंकुश मौके से शोर मचाता हुआ चौराहे की ओर भागा। बच्चे का भागते हुए वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की पुष्टि पुलिस ने की है।
विज्ञापन

बच्चा, राजापुर चौकी पहुंचा और सिपाहियों को पूरा घटनाक्रम बताकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन देर रात तक चौकी पर डटे रहे। मंगलवार सुबह पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी में बच्चा वापस आता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि कोई भी मोटर साइकिल सवार बदमाश उसे ले जाते हुए नहीं दिखा। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें