फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होली के धमाल के दौरान जानलेवा हमला, महिला समेत तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 09 Mar 2023 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी कस्बे के शुक्लापुर में बुधवार को होली की धमाल निकली थी। इसी दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में बुधवार को होली की धमाल के बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। गनीमत रही कि पुलिस की सक्रियता से बवाल होने से बच गया। फिलहाल मामले में पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मोहम्मदी कस्बे के शुक्लापुर में बुधवार को होली की धमाल निकली थी। बताते हैं कि शुक्लापुर के पास से जब होली की धमाल निकली तो वहां पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी अमरेन्द्र शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की दोपहर अमित वाल्मीकि, वाल्मीकि, कन्हैया वाल्मीकि, अभिमन्यू वाल्मीकि, अपने 10-15 साथियों के साथ एक युवक को पीट रहे थे। जब उन्होंने रोका तो आरोपी अमरेंद्र शुक्ल के घर में घुस गए। 

आरोप है कि हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया। इस बीच पीड़ित को बचाने आए अतुल बाजपेई, प्रदीप मौर्या पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया। इसमें अमरेंद्र की मां, उनके साथी अतुल वाजपेयी और अतुल मौर्या गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमित, ओम, कन्हैया व अभिमन्यु के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर 

उधर,  दूसरे पक्ष के मोहल्ला बाजार खुर्द  निवासी रामभरोसे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका नाती ओम धमाल में गया था। जब शुक्लापुर धमाल पहुंची तो कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद उसने घर से अन्य लोगों के साथ बुलाया। जबकि लोगों ने बताया कि शुक्लापुर से धमाल निकल चुकी थी, तभी कुछ विवाद हुआ है। 

वहीं, इस मामले में धमाल व शोभायात्रा के आयोजक बताते हैं कि उन लोगों को शोभायात्रा निकालने में दिक्कत हो रही है। लोग पन्नी में रंगीन पानी भर फेंकते हैं। यही लड़ाई और माहौल बिगाड़ने की मुख्य वजह है। सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मामले में घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें