पलिया के विक्रमवन में नोटिस चस्पा करते पुलिसकर्मी व अन्य। स्रोत पुलिस
- फोटो : फफूंद स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनें।
पलियाकलां। लंबे समय से मुकदमों में फरार चल रहे एक आरोपी के घर पहुंचकर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
पलिया कोतवाली में संपूर्णानगर के विक्रमवन निवासी वीरपाल सिंह पुत्र हरचंद सिंह के नाम पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में सन् 2022 का मुकदमा चल रहा है। इसमें वह लगातार फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद भी उपलब्ध न होने पर कोर्ट की तरफ से आरोपी की संपत्ति को कुर्क किए जाने का नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी नोटिस आरोपी के घर पर चस्पा कर दिया है। साथ ही पांच जून तक कोर्ट में पेश न होने पर चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है। संवाद