फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांग से शादी करने पर मिलेगी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिव्यांगों को शादी के समय सहायता राशि मिल सके, इसके लिए दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गयी है। योजना के तहत पति के दिव्यांग होने पर 15 हजार व पत्नी के दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे वहीं दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपए दिये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दिव्यांग व्यक्तियों से विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत इच्छुक दिव्यांग दंपती, जिनकी चालू एवं गत वित्तीय वर्ष में शादी हुई हो, आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें