फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष ने पास की पीसीएस परीक्षा, बने असिस्टेंट कमिश्नर

Tue, 01 Mar 2016 07:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी जिले के एक और लाल ने उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा पास कर अपने शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। वाणिज्य कर कार्यालय में लिपिक ज्ञान प्रकाश गुप्ता के बेटे आशीष गुप्ता का असिस्टेंट कमिश्नर (इंडस्ट्री) के रूप में चयन हुआ है। मौजूदा समय में वह प्राथमिक विद्यालय मितौली में शिक्षक हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी आशीष का 2009 में फलांइग आफीसर के रूप में चयन हुआ था। 2010 में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बने। 2013 के लोअर पीसीएस परीक्षा में उन्होंने नौवां स्थान प्राप्त किया और उनका चयन पूर्ति निरीक्षक के पद पर हुआ। अब पीसीएस परीक्षा पास कर वह असिस्टेंट कमिश्नर (इंडस्ट्री) बने तो जैसे उनके सपनों को पंख लग गए। आशीष गुप्ता ने प्राथमिक शिक्षा कुंवर खुशवक्तराय शिशु विद्यालय, हाईस्कूल और इंटर परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर तथा एचआरआईटी गाजियाबाद से बीटेक किया। उन्होंने इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता ज्ञान प्रकाश गुप्ता और मां सरला गुप्ता को देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें