फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनिश्चितकालीन धरने पर डटी हैं आशा और संगिनियां

Mon, 22 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला सीएचसी में धरना-प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की सीएचसी में आशा और आशा संगिनियों का मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने अधीक्षक को मांग पत्र दिया। इसमें आशा वर्कर ने कहा कि उन्हें प्रोत्साहन राशि के बजाय उनका न्यूनतम वेतन मानक निर्धारित किया जाए। ईपीएफ, ईएसआई का सदस्य बनाया जाए। सरकारी कर्मचारी के रूप में वर्गीकृत करने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी दिलाने, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख रुपये का जीवन बीमा सहित कई मांगें सरकार से कीं। इस मौके पर चित्रा मिश्रा, किरन अवस्थी, राकिया बानो, रामकली, स्नेह लता, निशा पांडे, कमला आदि मौजूद रहीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मांगें उनके स्तर की नहीं हैं। ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें