प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण देकर किया सम्मानित
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय कोविड-19 के तहत संगीत गायन, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर बनाओ ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। इसमें जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने परचम लहराया। शुक्रवार को डीआईओएस आरके जायसवाल ने विद्यालय जाकर विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनकी हौसलाफजाई की। डीआईओएस ने संगीत गायन में प्रथम एवं स्लोगन में द्वितीय रहीं कक्षा नौ की आरुषि निगम सहित संगीत गायन में प्रथम एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं कक्षा सात की रिद्धिमा गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ संगीत गायन में तृतीय रहे कक्षा छह के छात्र अनंत टंडन और द्वितीय रहे कुशाग्र अवस्थी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधालय स्टाफ मौजूद रहा। संवाद