मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी रामकुमार आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनके पुत्र नितिन सिंह भदौरिया शुरू से ही पढ़ने में होनहार थे और पुत्र को लेकर उन्होंने अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उसे भी सेना में भेजने का सपना देखा था। इसलिए रामकुमार ने अपने पुत्र को मध्यप्रदेश के सागर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में भर्ती कराया था । नितिन ने अपने पिता के सपने के पर लगाते हुए लेफ्टिनेंट पद पाकर उनको गौरवांवित कर दिया। नितिन की इस कामयाबी पर पिता फूले नहीं समा रहे और पूरे घर में खुशी का माहौल है और बधाईयों का तांता लगा हुआ है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पूरा परिवार नितिन के साथ था। बता दें कि नितिन के नाना विजय कुमार एयरफोर्स में कार्यरत थे।