फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेनाध्यक्ष ने रवि को किया सम्मानित, दिया प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
हिसार मिलिट्री स्टेशन पर रवि शुक्ला। सोशल मीडिया
विज्ञापन
निघासन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में कार्यरत बल्लीपुर कलां निवासी रविशंकर शुक्ला को उत्कृष्ट कार्य के लिए सेनाध्यक्ष ने ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रवि वर्तमान में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में ग्रुप-ए के अधिकारी हैं। वे भारतीय सेना में हिसार मिलिट्री स्टेशन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रविशंकर शुक्ला ने प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के महगई स्थित विद्या मंदिर स्कूल और हाईस्कूल बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया से किया है। रविशंकर शुक्ला ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस (आईईएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंजीनियरिंग सर्विसेज में 2012 बैच के ग्रुप ए अधिकारी के रूप में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उनकी इस सफलता से पिता रवि शंकर शुक्ल, माता शशिप्रभा शुक्ल और उनके भाइयों ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें