फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रधान और पंचायत सहायक में कहासुनी

विज्ञापन
एडिओ पंचायत बिजुआ को ग्यापन देते पंचायत सहायक
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत जहानपुर में ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक में आदेश न मानने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

पंचायत सहायक ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को शाम को 5.40 बजे ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन खोलने के लिए कहा। मना करने पर ग्राम प्रधान उसे घर के पास से मारते हुए पंचायत भवन तक ले गए। पंचायत सहायक ने ब्लॉक के अन्य पंचायत सहायकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोमवार को करीब 50 पंचायत सहायक ब्लॉक बिजुआ में एकत्र हुए और उन्होंने प्रधानों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने ग्राम प्रधान पर मुकदमा लिखाने तथा बकाया मानदेय दिलाने के लिए एक ज्ञापन सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत अवनीश त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में मारपीट के अलावा पंचायत सहायकों को समय से मानदेय ना मिलने की भी बात कही गई थी। एडीओ पंचायत अवनीश त्रिपाठी ने पंचायत सहायकों समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें