फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मन की बात में मनमानी... फोटो खींचकर महिलाओं को वापस भेज दिया

विज्ञापन
मायूस खड़ीं महिलाएं।
विज्ञापन
बांकेगंज। ब्लॉक मुख्यालय की पंचायत ग्रंट नंबर 10 के कोठीपुर गांव अमृत सरोवर पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लौटना पड़ गया। उन्हें बुलाया तो गया था मन की बात सुनने के लिए लेकिन फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर वापस भेज दिया गया। इससे महिलाओं में रोष है।
विज्ञापन

मन की बात सुनने के लिए ग्रंट नंबर 10 पंचायत के मैकूपुर गांव की स्वयं सहायता समूह की शिवानी सिंह, सुशीला देवी सरोजनी देवी समेत कई महिलाओं को कोठीपुर गांव के अमृत सरोवर पर एकत्र किया गया था। महिलाएं तो पहुंची लेकिन उन्हें मन की बात नहीं सुनाई गई। पंचायत मित्र ने चंद मिनट के लिए लैपटॉप खोला और महिलाओं को सामने खड़ाकर फोटो ले लिया और वीडियो बना लिया।

इसके बाद वह लैपटॉप बंद कर और महिलाओं से वापस जाने की बात कह कर खुद चला गया। बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में यह कृत्य गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें