फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खमरिया-शारदानगर पुलिस चौकी को थाना बनाने की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने सदर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदानगर और ईसानगर थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया को थाना बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे जनपद में कुल थानों की संख्या 25 हो गई है। इससे पहले पसगवां थाने की पुलिस उचौलिया को 23 वां थाना बनाया गया था। जिसका हाल में ही उद्घाटन किया जा चुका है।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले सदर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शारदानगर और ईसानगर थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया को उच्चीकृत कर थाना बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने पर शासन ने दोनों चौकियों को थाना बनाने मंजूरी दे दी है। इससे इन चौकी क्षेत्र के नागरिकों को समस्या होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई किलोमीटर दूरी तय करने से निजात मिलेगी। वहीं पुलिस की सक्रियता बढ़ने से क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
खमरिया के थाना बनने पर उसमें 361 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल शामिल होगा। करीब 97 हजार की आबादी इस थाने से जुड़ेगी। इस नए थाने में थाना ईसानगर के 24 गांव और थाना धौरहरा के पांच गांव जुड़ेंगे। इस खमरिया पुलिस चौकी को थाना बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी, क्योंकि पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर लखीमपुर से बहराइच तक कोई थाना नहीं पड़ता है। खमरिया पड़ोसी जनपद सीतापुर के लहरपुर और तंबौर थाना की सीमा से जुड़ा है। हाईवे पर सुरक्षा के लिहाज से नया थाना काफी मुफीद होगा। संवाद
विज्ञापन

शारदानगर थाना बनने पर इसका क्षेत्रफल 295.51 वर्ग किलोमीटर होगा। करीब दो लाख 57 हजार 100 आबादी इस थाना क्षेत्र में जुड़ेगी। शारदानगर थाने में सदर कोतवाली के 23 गांव जुड़ेंगे। थाना फूलबहेड़ के नौ गांव जुड़ेंगे, धौरहरा के चार और खीरी थाना के दो गांव भी शामिल होंगे। इससे शारदानगर थाने में कुल 38 गांव शामिल होंगे। इस चौकी को थाना बनाने की जरूरत इसलिए थी कि सदर कोतवाली से इसकी दूरी 25 किलोमीटर है। इसके अलावा शारदा नदी पर बैैराज बना है और इलाहाबाद बैंक, जिला सहकारी बैंक, बाला जी का मंदिर है। साथ ही नेपाल जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें