फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एकीकृत छात्रवृत्ति कम होने से नहीं आ रहे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई साल पहले शुरू हुई कक्षा आठ के बच्चों के लिए एकीकृत छात्रवृत्ति योजना जमीनी स्तर पर सफल होती हुई नहीं दिखाई दे रही है। कारण परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को महज 50 रुपये महीने की दर से छात्रवृत्ति दी जाती है। कम राशि के चक्कर में छात्र-छात्राएं इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ही नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एकीकृत छात्रवृत्ति को लेकर कुछ महीने पहले परीक्षा आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा में महज 80 से 85 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस योजना के तहत परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को 50 रुपये प्रतिमाह की दर छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं विभागीय अधिकारी और स्कूलों के प्रधानाचार्य भी इस योजना में खास रुचि नहीं ले रहे हैं।
बच्चों को करना पड़ता है प्रेरित
अमूमन देखा जाता है कि छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्र छात्राएं खुद से आवेदन करते हैं लेकिन एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों को काफी कसरत करनी पड़ती है। वहीं परीक्षा से कुछ दिन पहले ही स्कूलों में इसको लेकर जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है। बावजूद इसके भी छात्र छात्राओं की संख्या में इजाफा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें