फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन 20 तक

Mon, 09 Sep 2024 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आगामी 10 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए अब 20 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। तिथि बढ़ाने के लिए कम आवेदन होने को कारण बताया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने की बात कही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 के लिए पिछले साल की तुलना में मात्र एक चौथाई पंजीकरण होने पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इसको लेकर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूईएनटीडाटा डाट इन पर पांच सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, लेकिन उम्मीद से कम आवेदन हुए हैं। इसको देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा सात की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और 2024-25 सत्र में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्थानीय निकाय (परिषदीय) के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। राजकीय, सहायता प्राप्त एवं परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा दस नवंबर को होगी।
12 हजार रुपये मिलेगी छात्रवृत्ति
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को हर महीने एक हजार रुपये यानी साल में 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा में प्रवेश लेते ही प्रोत्साहन भी बढ़ाई जाती है। फिलहाल विभागीय अधिकारी उक्त योजना में ज्यादा से ज्यादा आवेदन हो इसको लेकर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें