नगर के सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी की पुत्री अंशिका वाजपेयी ने इंटर शहर के ग्रीन फील्ड स्कूल से किया। अंशिका वाजपेयी ने कंपनी सेक्रेटरी की फाउंडेशन परीक्षा में 85.5 अंक प्राप्त कर ऑल ओवर इंडिया में 13 वां स्थान प्राप्त किया है। लखनऊ केंद्र के 49 प्रतिशत अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं इसमें अंशिका का प्रथम स्थान है। अंशिका आगे चलकर एलएलबी करना चाहती हैं। उनकी इस सफलता से शहर के लोगों में खुशी है।