मैलानी। नगर में चल रहे बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह नगर निवासी एक युवक की बांकेगंज सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
खुटार रोड स्थित पर पेट्रोल पंप के पास रहने वाले मोहन के पुत्र अवधेश 42 वर्ष की मौत बुखार से हो गई। पिता मोहन ने बताया कि पांच दिन पहले बुखार आने पर मैलानी पीएचसी ले गए। यहां प्रभारी डॉ. संजीव ने दवा देकर गंभीर हालत को देखते हुए उसे बांकेगंज सीएचसी रेफर कर दिया। वहां शनिवार को उसका बुखार कम हुआ, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान बांकेगंज सीएचसी में ही उसकी मौत हो गई। संवाद