फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोतीपुर बवाल मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी दिलीप।
विज्ञापन
बांकेगंज। मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल को आंबेडकर प्रतिमा टूटने के बाद हुए बवाल के 34 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना मैलानी की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के केसरीपुर गांव निवासी दिलीप वांछित था। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तक 74 नामजद और 200 अज्ञात आरोपियों में से 37 को गिरफ्तार कर चुकी है। थानाध्यक्ष मैलानी ब्रजेश सिंह मौर्य ने बताया कि मामले में आरोपी काे चालान काटकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें