फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरीं एएनएम

विज्ञापन
आनलाइन हाजिरी के विरोध में सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपती एएनएम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। जिले के स्वास्थ्य उप केंद्रों पर तैनात एएनएम ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करना शुरू कर दिया है। सोमवार को मोहम्मदी सीएचसी क्षेत्र की एएनएम ने विरोध कर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए महानिदेशक परिवार कल्याण ने नौ अक्तूबर को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम को ऑनलाइन हाजिरी लगाने संबंधी निर्देश जारी किया था। इसके बाद सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर ऑनलाइन हाजिरी लगवाने को कहा। एएनएम ऑनलाइन हाजिरी लगाने के निर्देशों का विरोध कर रही हैं।
एएनएम ने बताया कि उनके पास टीकाकरण, मातृत्व बैठक, प्रसव कराना, यू-विन फीडिंग, आरसीएच फीडिंग आदि कार्य हैं। उन्हें 15 से 20 किलोमीटर दूर गांव में जाना पड़ता है। पहले उन्हें केंद्र पर आना होगा और फिर क्षेत्रों में जाना पड़ेगा। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी के जरिये उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें